मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

मांडलगढ के तस्करो से दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 120 करोड़ की हेरोइन




मांडलगढ/बीगोद (प्रमोद गर्ग) ----- भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ तहसील बिगोद निवासी रशीद पिता गफूर कुडाकरी , कूड़ा करी मोहल्ले में रहने वाले व मांडलगढ़ निवासी नाजिम अरफाज इन तीनों से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस नये साल के पहले नई दिल्ली में 120 करोड़ रुपए कीमत की हीरोइन पकड़ी पुलिस ने कार में मौजूद 3 लोगों अब्दुल राशिद, नाज़िम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों राजस्थान के भीलवाड़ा मांडलगढ़ व बीगोद की निवासी है इस को लेकर पूरे मांडलगढ़ में चर्चा जोरों से। दिल्‍ली पुलिस की गिरफ्त में नशे के सौदागर जो कार में कुछ इस तरह से ड्रग्स छिपाकर लाते थे कि पकड़ना नामुमकिन था. कार में जिस जगह 120 करोड़ की हेरोइन छुपाकर रखी गयी थी, उसे खोज पाना किसी के लिए भी मुश्किल था. पुलिस ने जैक लगाकर टायर खोला, फिर फुट बोर्ड के नीचे बनी एक कैविटी में एक लाल रंग का कपड़ा दिखा. जब उसमें हाथ डाला गया तो हेरोइन के पैकेट निकलना शुरू हुए. इस तरह कार के दोनों तरफ बनाई गई कैविटी से कुल 30 किलो हेरोइन बरामद हुई. पुलिस ने इस कार को एक सूचना के रात दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर 12 में रोका. पुलिस ने कार में मौजूद 3 लोगों अब्दुल राशिद, नाज़िम और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले हैं. अब्दुल अकेले 100 किलो से ज्यादा हेरोइन सप्लाई कर चुका है. ये हेरोइन वर्मा से म्यांमार के रास्ते भारत आती है. इस रूट से इस साल अब तक 95 किलो हेरोइन भारत आयी । तीनों को गिरफ्तार कर रिमांड भेजा। इन दिनों के रिमांड पर लेने के बाद बहुत से नई चीजों का खुलासा होने का संकेत लगता है। इसकादिल्ली पुलिस जांच करने के बाद ही पता लग पाएगा। लेकिन इस को लेकर आम लोगों मे चर्चा जोरो से।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना