मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फेसबुक मैसेंजर में मिलेगा WhatsApp का ये बड़ा फीचर









फेसबुक मैसेंजर में भी अब आप मैसेज भेज कर वापस ले सकेंगे. इससे पहले ये फीचर वॉट्सऐप सहित दूसरे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स में दिया गया है. इंस्टाग्राम में भी अनसेंड का फीचर दिया गया है. अब फेसबुक ने मैसेंजर में भी अनसेंड फीचर की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था, लेकिन इसकी टेस्टिंग लिमिटेड यूजर्स के साथ की जा रही थी.

गौरतलब है कि फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग की तरफ से कुछ लोगों के इनबॉक्स में मैसेज भेजे गए थे जो खुद से डिलीट हो गए. इसके बाद फेसबुक की जमकर आलोचना हुई कि बिना यूजर की परमिशन के कंपनी ने ऐसा कैसे किया. इसके बाद ही फेसबुक ने यह कन्फर्म किया था कि अनसेंड फीचर आने वाला है. इस फीचर की स्क्रीनशॉट पहले भी इंटरनेट पर देखी गई थी.

अब भी फेसबुक ने मैसेंजर के इस अनसेंड फीचर को पोलैंड, बोलिविया, कोलंबिया और लिथुऐनिया जैसे देशों के लिए ही जारी किया है. इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए दिया गया है. फेसबुक के प्रवक्ता ने टेक क्रंच से कहा है कि जल्द ही इसे दुनिया भर के यूजर्स को दिया जाएगा.

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के पीआर मैनेजर ने कहा है कि फेसबुक यूजर द्वारा डिलीट किए गए मैसेज की प्राइवेट कॉपी अनसेंड फीचर यूज करने के बाद भी रहेगी. हालांकि यह सिर्फ कुछ देर के लिए ही रहेगी. कंपनी ये सुनिश्चित करेगी कि ऐसा करके हैरेसमेंट न किया जा सके.

अनसेंड फीचर को यूज करने के लिए भेजे गए मैसेज को लॉन्ग टैप करना होगा. यहां दो ऑप्शन दिखेंगे पहला ऑप्शन Remove for everyone होगा, जबकि दूसरे Remove for you होगा. यहां से आप सेलेक्ट कर सकते हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2QLZg0E
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना