मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नेहरू की जयंती पर राष्ट्रपति, PM मोदी और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि










भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की आज 129वीं जयंती है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू को उनके 129वें जयंती पर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि आजादी की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.



14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था और इसीलिए उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता है. 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने बुधवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनकी समाधि शांतिवन जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए.




पंडित नेहरू एक अच्छे नेता और वक्ता ही नहीं थे, वो एक अच्छे लेखक भी थे. उन्होंने अंग्रेजी में 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिमप्स ऑफ वर्ल्ड हिस्टरी' और बायोग्राफी 'टुवर्ड फ्रीडम' कई किताबें लिखी हैं.

पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे. 1947 में जब देश आजाद हुआ तब उन्हें देश का पहला प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला था. जवाहर लाल नेहरू लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले शख्स थे.

नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की पढ़ाई ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री Cambridge University से पूरी की.



from hindi news https://ift.tt/2DkD4Xx
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना