मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अब वल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, PM मोदी करेंगे उद्घाटन







प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वल्लभगढ़ मेट्रो लिंक का उद्गाटन करेंगे. इसके साथ ही 3.2 किमी लंबे एस्कॉर्ट्स मुजेसर राजा नाहर सिंह (वल्लभगढ़) सेक्शन पर मेट्रो का आवागमन शुरू हो जाएगा. दिल्ली मेट्रो का यह सेक्शन वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट एस्कॉर्ट्स मुजेसर कोरीडोर पर स्थित है. दिल्ली मेट्रो वायलेट लाइन के इस विस्तारित रूट का उद्घाटन पीएम मोदी रिमोट से करेंगे. इसके बाद वे गुरुग्राम के सुल्तानपुर गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे.

इस लाइन पर अगस्त में ट्रायल रन शुरू हुआ था. 3.2 किमी लंबे इस सेक्शन पर दो स्टेशन एनसीबी कॉलोनी और वल्लभगढ़ हैं. यह सेक्शन खुलने के बाद वायलेट लाइन कॉरिडोर कश्मीरी गेट से वल्लभगढ़ तक चलकर 46.6 किलोमीटर लंबा हो जाएगा. फिलहाल वायलेट लाइन कश्मीरी गेट को फरीदाबाद (हरियाणा) के एस्कार्ट्स मुजेसर स्टेशन से जोड़ती है. सोमवार को उद्घाटन के बाद वल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन हरियाणा का चौथा शहर बन जाएगा जहां मेट्रो सेवा चालू है. गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ में पहले से मेट्रो ट्रेन चलती है.

इससे पहले पीएम मोदी केएमपी एक्सप्रेसवे का भी उद्घाटन करेंगे. इस एक्सप्रेसवे को वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है. इसे 2009 में ही पूरा होना था लेकिन कई अड़चनों के कारण काम में बाधा आती गई. जमीन अधिग्रहण को लेकर कई दिक्कतें सामने आईं. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईएमपी) के साथ केएमपी एक्सप्रेसवे तकरीबन 50 हजार बड़ी गाड़ियों को दिल्ली में घुसने से रोकने में सक्षम होगा.

6 लेन के इस एक्सप्रेसवे पर पार्किंग की जगह, पेट्रोल स्टेशन, पुलिस थाने, एक ट्रॉमा सेंटर, हेलीपैड, जलपान गृह और मनोरंजन केंद्र होंगे. इस रूट पर 8 छोटे और 6 बड़े पुल होंगे. इसके साथ ही 4 रेलवे ब्रिज, 34 अंडरपास और 64 पैदल यात्री क्रॉसिंग की सुविधा होगी.

केएमपी और केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर हरियाणा सरकार 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्रों में पांच नए शहर बसाने की योजना बना रही है. प्रत्येक शहर लगभग 5 हजार हेक्टेयर में फैला होगा जिसमें औद्योगिक, आर्थिक और कॉमर्शियल कोरीडोर बनेंगे.

  

from hindi news https://ift.tt/2DwNvrh
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना