मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आर्थिक संकट में PAK के साथ चीन, उबारने के लिए 'बंपर तोहफा'






चीन ने पाकिस्तान को आर्थिक बदहाली से उबरने के लिए की जा रही हालिया मदद की राशि बताने से बुधवार को एक बार फिर से मना कर दिया. हालांकि हाल ही में चीन की यात्रा से लौटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई बातचीत को बेहद सफल करार दिया था.

इमरान खान दो नवंबर से पांच नवंबर की चीन यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिले थे. खान की यह यात्रा पाकिस्तान को आर्थिक संकट से उबरने में मदद की मांग करने के लिए थी.

इससे पहले इमरान खान की सउदी अरब की यात्रा के बाद खाड़ी देश ने पाकिस्तान को छह अरब डॉलर की मदद की घोषणा की थी. पाकिस्तान से आ रही शुरुआती खबरों में कहा जा रहा था कि चीन ने भी इतनी ही राशि की मदद का भरोसा दिया है.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पाकिस्तान को दी जाने वाली मदद की राशि के बारे में पूछे जाने पर कहा कि चीन अपनी क्षमता के हिसाब से मदद करेगा. हालांकि उन्होंने राशि का जिक्र नहीं किया.

उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान चीन का सदाबहार दोस्त है. हमारे संबंध काफी अच्छे हैं और बेहद ऊंचे स्तर पर हैं. हमने पाकिस्तान को अपनी क्षमता के हिसाब से सर्वेश्रष्ठ मदद की पेशकश की है. भविष्य में भी हम पाकिस्तान की जरूरतों और आपसी अनुबंध के आधार पर लोगों के बेहतर जीवनस्तर के लिए आर्थिक मदद देते रहेंगे.'

  

from hindi news https://ift.tt/2JM4UNA
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना