मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

MP विधानसभा चुनाव के लिए 2800 लोगों ने भरा नामांकन









मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार को खत्म हो गए. नामांकन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन भरे.

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव-2018 की अधिसूचना जारी होने के बाद से 9 नवंबर शाम 6 बजे तक पूरे प्रदेश में 2,800 नामांकन-पत्र जमा हुए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा नामांकन पत्र रीवा जिले में जमा हुए जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा कुल 162 नामांकन भरे गए. इसके बाद सतना जिले में कुल 156 और भोपाल में कुल 105 नामांकन भरे गए.

जानिए कहां कितने नामांकन हुए...

- श्योपुर में 8

- मुरैना 85

- भिण्ड  87

- ग्वालियर 70

- दतिया 37

- शिवपुरी 77

- गुना 69

- अशोक नगर 57

- सागर 102

- टीकमगढ़ 59

- छतरपुर 91

- दमोह 37

- पन्ना 23

- सीधी 35

- सिंगरौली 37

- शहडोल 35

- अनूपपुर 38

- उमरिया में 12

- कटनी 49

- जबलपुर 72

- डिंडोरी  22

- मंडला 12

- बालाघाट 90

- सिवनी 28

- नरसिंहपुर 34

- छिंदवाड़ा 75

- बैतूल 76

- हरदा 14

- होशंगाबाद 57

- रायसेन 54

- विदिशा 44

- सीहोर 46

- राजगढ़ में 71

- शाजापुर 27

- देवास 43

- खंडवा 42

- बुरहानपुर 11

- खरगोन 90

- बड़वानी 40

- अलीराजपुर 16

- झाबुआ 27

- धार 70

- इन्दौर 85

- उज्जैन 75

- रतलाम 49

- मंदसौर 35

- नीमच 38

- आगर-मालवा में 26 नामांकन पत्र जमा हुए हैं.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 2 नवम्बर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी जो 9 नवम्बर तक चली. अब 12 नवम्बर को नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी होगी और 14 नवम्बर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. मध्य प्रदेश में इसके बाद 28 नवम्बर को मतदान की तारीख तय की गई है जिसके लिए 11 दिसम्बर को मतगणना होगी.

  

from hindi news https://ift.tt/2Dd9N0V
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना