मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राजस्थान: कांग्रेस की पहली लिस्ट आज, CM के दावेदार का होगा ऐलान!






कांग्रेस सोमवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव की अपनी पहली सूची जारी कर सकती है. इंडिया टुडे से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ सूत्रों ने कहा कि आगामी राजस्थान चुनाव के लिए पार्टी 12 नवंबर को अपनी पहली सूची जारी कर सकती है.

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत को पार्टी मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर सकती है. जानकारों की मानें तो राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार फिलहाल जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है. पार्टी के एक नेता ने इंडिया टुडे से कहा, 'कांग्रेस बहुत जल्द अपनी पहली सूची लेकर आ रही है. एक या दो दिन में पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर सकती है.'

राजस्थान में 7 दिसबंर को चुनाव है. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. उसी दिन सरकार का फैसला भी हो जाएगा.

उधर, रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी. इसमें 131 उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें कुल 85 नाम मौजूदा विधायकों के हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने केंद्रीय चुनाव समिति से मशविरा करने के बाद रविवार को राजस्थान की सूची जारी की. साल 2013 में बीजेपी की यहां बड़ी जीत हुई थी और पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी.

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

इससे पहले शनिवार देर रात तक अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बैठक चली. बैठक में एक-एक नामों पर सहमति बनाने की कोशिश की गई. अमित शाह ने अपने फीडबैक से तैयार की गई सूची से वसुंधरा राजे के नामों की सूची का मिलान कर हर नाम पर चर्चा की.

गौरतलब है कि टिकट वितरण को लेकर अमित शाह की तरफ से कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अलग से रायशुमारी कर रहे थे. जबकि वसुंधरा राजे ने अपनी अलग सूची बनाई है. इससे पहले शनिवार दिनभर राजस्थान के प्रभारी प्रकाश जावडेकर के घर पर वसुंधरा राजे राजस्थान के नेताओं के साथ बैठक करती रहीं.

  

from hindi news https://ift.tt/2QzIEZP
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना