महिला पर हमला कर दिनदहाड़े घर में घुस की लूट
महिला पर हमला कर दिनदहाड़े घर में घुस की लूट
रायला थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी में रहने वाले रामकरण माली की पत्नी शांति देवी माली उम्र 50 वर्ष साग सब्जी बेचने का काम करती तथा साग सब्जी की टोकरी भर कर घर से निकलने ही वाली थी कि पूर्व में रहा किराये दार दिन में घर में आगया तथा धारदार हथियार से ताबड तोड़ हमला कर दिया तथा उसके कानों से एक तोले सोने के झेला झुमकिया तथा 1 किलो चांदी कनगती खोल कर ले भागा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमने हमलावर महेंद्र मीणा निवासी सांवतगढ देवली को भागते हुए देखा। उसके हाथ भी लहूलुहान थे । जब घर की छत पर जाकर देखा तो शान्ती लहूलुहान हालत में पड़ी हुई मिली। लोगों ने रायला पुलिस को सूचना दी तथा महिला को रायला राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में पहुंचाया जहां से महिला की हालत गंभीर होने के कारण भीलवाड़ा एमजी में रेफर किया वहां इलाज जारी है।
यह भी बता दे कि महेंद्र सिंह मीणा नामक युवक एक मिल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता तथा महिला का पति रामकरण भी मिल में काम करता हैं। घटना के वक्त पति रामकरण मिल में ड्यूटी पर था तथा घर में कुछ और किराएदार रहते थे लेकिन वह सब नीचे रहते थे जबकि रामकरण का परिवार ऊपर मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे।
पुलिस ने अनाधिकृत घर में प्रवेश व लूट करने तथा जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
