मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

भूकंप के झटके से थर्राया उत्तराखंड, खौफ में घरों से बाहर निकले लोग








उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए.

भूकंप के आंकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था यूनाइटेड स्टेट्स जिओलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल था. भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था. नेपाल का ये इलाका पिथौरागढ़ के धारचूला से कुछ ही किलोमीटर दूर पर स्थित है.
नेशनल भूकंप केंद्र के मुताबिक झटके 12 बजकर 37 मिनट 32 सेकेंड पर आए. स्थानीय लोगें का कहना है कि भूकंप के झटके दो बार महूसस हुए. झटकों की वजह से धारचूला और अस्कोट में लोगों के घरों में रखे सामान भी गिर गए. जल्दबाजी में लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर आ गए. हाल ही में उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. यहां पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी.

  

from hindi news https://ift.tt/2JSP97w
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना