मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बाल-बाल बचे उद्धव, टेक ऑफ से ठीक पहले रनवे पर आ गई नीलगाय










शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे रविवार दोपहर एक हादसे में बाल-बाल बच गए. दरअसल, धर्म सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे ठाकरे रविवार को अयोध्या से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे. इस बीच, उनका प्लेन टेकऑफ करने वाला ही था कि रनवे पर सामने से नील गाय आ गई. हालांकि, उनका विमान सुरक्षित रवाना हो गया. लेकिन जिस तरह से नील गाय अचानक रनवे पर रफ्तार पकड़ चुके चार्टर्ड प्लेन के आगे आई, उससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था.

इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को रामलला के दर्शन किए और प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई. उद्धव ने कहा कि सरकार कुछ भी करें, कानून बनाए या अध्यादेश लाए, राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अब हिंदू ताकतवर हो गया है, अब वो मार नहीं खाएगा. अगर केंद्र सरकार मंदिर नहीं बना सकती है तो कह दे कि यह भी एक चुनावी जुमला था.

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे थें, जहां उन्होंने सरयू तट पर आरती की. साधू-संतों और शिवसैनिकों को संबोधित करते जहुए उद्धव ने कहा था कि वो राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं आए हैं, बल्कि चार से सोई हुई सरकार को कुंभकर्ण की नींद से जगाने आए हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2PUpTEm
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना