मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

गुजरात: नशे में धुत डॉक्टर ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत







गुजरात दुनियाभर में महात्मा गांधी की जन्मस्थली के रूप में मशहूर है साथ ही राज्य में शराबबंदी लागू है. लेकिन इसी गुजरात के बोटाद जिले से एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां नशे में धुत डॉक्टर की लापरवाही ने एक नवजात बच्चे और महिला की जान ले ली. डॉक्टर ने नशे की हालत में प्रसूति महिला का ऑपरेशन कर दिया और यही उस महिला और उसके बच्चे की मौत की वजह बना.

मृतक 22 वर्षीय कामिनी चांचिया को प्रसव पीड़ा के बाद बोटाद के सरकारी सोनावाला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर पी.जे. लखानी ने उनका प्रसव कराया. जच्चा और बच्चा दोनों की ही ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, हालांकि जब पुलिस यहां पहुंची तो पाया कि डॉक्टर नशे में धुत होकर ड्यूटी पर आया था.

पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके खून के नमूनों को भी जांच के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कामिनी चांचिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भावनगर सदर अस्पताल भेजा गया है. नियम के मुताबिक ऑटोप्सी रिपोर्ट सिविल सर्जन के नेतृत्व वाली समिति को भेजी जाएगी.

इसके बाद समिति तय करेगी कि डॉक्टर ने लापरवाही की है या नहीं. पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार लापरवाही के आरोप की पुष्टि सिर्फ सिविल सर्जन के नेतृत्व वाली समिति ही कर सकती है. अगर रिपोर्ट सकारात्मक रही तो हम लापरवाही से जुड़ी IPC की धाराओं में भी मामला दर्ज करेंगे. साथ ही पुलिस ने कहा कि डॉक्टर लखानी सेकंड ग्रेड के अधिकारी हैं, ऐसे में उनकी गिरफ्तारी से जुड़ी सूचना उनके वरिष्ठों और जिला विकास अधिकारी को दे दी गई है.

  

from hindi news https://ift.tt/2BE933S
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना