मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राहुल-केजरीवाल ने किसानों की मांगों के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना




कर्ज राहत और उपज का उचित मूल्य देने समेत कई मांगों को लेकर देशभर से आए हजारों किसानों को पुलिस ने संसद मार्ग पर ही रोक दिया। इस किसानों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सम्बोधित किया।

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। अगर 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज भी माफ किया जा सकता है। हिंदुस्तान को बांट रखा है कहीं अंबानी को, कहीं अदानी को। उन्होंने कहा कि कानून बदलना पड़े, पीएम बदलना पड़े, सीएम बदलना पड़े, कानून बनाने पड़े तो किसानों के लिए बदल डालिए।

राहुल के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू क्यों नहीं करती जो किसानों के हक में है। किसान जवान दोनों ही पीएम मोदी से दुखी हैं। पीएम मोदी ने जो बीमा के नाम पर योजना चलाई है वो फसल बीमा योजना नहीं किसान डाका योजना है। किसी सरकार ने 70 साल में इतना मुआवजा नहीं दिया जितना दिल्ली सरकार ने दिया है।

इस मौके पर सिर्फ राहुल गांधी और केजरीवाल ही नहीं कई अन्य दलों के दिग्गज नेता जैसे सीताराम येचुरी, फारुख अब्दुल्ला, शरद पवार और अन्य नेता भी मौजूद रहे। इन सभी नेताओं ने किसानों की मांगों से सहमति जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाई।





from hindi news https://ift.tt/2FMD7y3
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना