मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

बोरिया बिस्तर बांध, अब मैदान में 'कूच' की तैयारी, जानें प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं का दिल्ली से हाल

सुनील सिंह सिसोदिया / जयपुर। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की पहली सूची 150 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषित किए जाने के चलते दिल्ली में दिवाली से ही डेरा जमाए लोगों ने गुरुवार को रवानगी की तैयारी कर ली है। होटलों में जमे अधिकांश नेताओं ने सुबह होटल खाली कर सामान अपनी गाडिय़ों में रख लिया है। लेकिन कोई भी देर रात सीईसी की बैठक के चलते सूची जारी होने से पहले दिल्ली छोडऩे को राजी नहीं है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दस जनपथ आवास के बाहर ऐसा माहौल लगा हुआ है, जैसे बैठक के बाद नेता बाहर आएंगे और पर्चें के रूप में सूची का वितरण करेंगे। कुछ टिकिटार्थी तो इस माहौल की तुलना चुनाव परिणाम सुनने के लिए मतगणना स्थल के बाहर लगने वाली भीड़ से कर रहे थे। कुछ इसी तरह का नजारा तीन दिन पहले हुई सीईसी की बैठक के दौरान देखने को मिला था।

दिवाली से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे नेताओं ने दिल्ली में ऐसे हर नेता से मुलाकात की, जो उन्हें टिकट दिलाने में हल्की भी मदद कर सकता हो। जमावड़ा लोगों को मुख्य रूप से चार स्थानों पर ही रहा, लेकिन बीच में समय निकाल कर सुबह जल्दी या फिर देर रात दूसरे नेताओं के भी दस्तक देते रहे। दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, एआईसीसी मुख्यालय और कांग्रेस के वॉर रूम के बाहर भीड़ लगी रही। इन नेताओं के जहां भी पहुंच की खबर लगते, वैसे ही नेता आगे-आगे वहां पहुंच जाते।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना