मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

महिला के पेट से निकले डेढ़ किलो वजनी मंगलसूत्र-चूड़ियां और कील









मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से यहां सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब डेढ़ किलो वजन के मंगलसूत्र, चूड़ियां और लोहे की कील निकाली गई हैं. एक सीनियर डॉक्टर ने मंगलवार को यह जानकारी दी. डॉक्टर ने बताया कि करीब 45 साल की महिला संगीता ‘एकुफेजिया’ नाम की एक दुर्लभ विकृति से ग्रस्त है जिसकी वजह से व्यक्ति धातु की चीजों को खाने लगता है.

अस्पताल के डॉक्टर नितिन परमार ने बताया कि करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से लोहे की कीलें, नट-बोल्ट, सेफ्टी पिन, यू-पिन, बालों में लगाने वाली पिन, कंगन, चूड़ियां, चेन, मंगलसूत्र समेत कई दूसरी चीजें भी निकाली गईं. एक सरकारी मानसिक चिकित्सालय से महिला को यहां लाया गया था. सड़कों पर बेसुध घूमती मिलने के बाद महिला को मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था.

डॉक्टर परमार ने कहा, ‘उसने पेट में दर्द की शिकायत की थी. उसका पेट पत्थर की तरह कठोर था. एक्स-रे से खुलासा हुआ की उसके पेट में कई बाहरी चीजें हैं. सेफ्टी पिन उसके फेफड़ों में धंसी थीं और उसके पेट में भी इनसे छेद हो गया था.’

डॉक्टरों के मुताबिक एकुफेगिया बीमारी से ग्रसित व्यक्ति लोहा और धातु से बनी वस्तुओं को निगल जाता है. कोई भी वस्तु नुकीली हो या फिर न पचने वाली, बिना किसी परवाह के शख्स ऐसी चीजों को निगल लेता है. यह बीमारी आमतौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तिओं में पाई जाती है, जिन्हें खाने की वस्तुओं की सोच-समझ नहीं रहती. साल में ऐसी बीमारी के एक-दो केस ही आते हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2RPXADp
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना