मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

विधायक प्रत्याशी के प्रचार वाहन ने बालिका को कुचला , परिजनो का आरोप रुकवाया तो धमकाया*



भैरू चौधरी

कोटड़ी @ पारोली थाना क्षैत्र के आगरीया गॉव मे जहाजपुर के भाजपा विधायक प्रत्याशी की गाड़ी से एक बालिका के पैर कुचलने की घटना सामने आई है ! आगरीया गॉव निवासी मोहनलाल सुथार ने पारोली थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी दोहतीे सिदडीयास निवासी अंजली कुमारी सुथार (9) घर के बाहर खेल रही थी ,जहाजपुर के भाजपा विधायक प्रत्याशी गोपीचंद मीणा व उनके समर्थको की गाड़ीया लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार में आ रही थी जिसकी चपेट में अंजली कुमारी आ गई किसके पैर में चौटे होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई , परिजन उसको  शाहपुरा सेटेलाइट अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया मोहनलाल ने आरोप लगाया कि वह उसके साथियों के साथ मिलकर काफिले की गाड़ियों को रोकना चाहा पर भाजपा के विधायक प्रत्याशी गोपीचंद मीणा ने उन्हें धमकियां देते हुए कहा कि अभी राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है यदि वह कोई कार्यवाही करेगा तो उसका अंजाम बुरा होगा यह कहकर वह वहां से चले गए पीड़ित ने पारोली थाना पुलिस मे रिपोर्ट देखकर दोषियो पर कानूनी कार्रवाई की मांग की ! अंजली के मामा कमलेश सुथार ने दूरभाष पर बताया कि उनकी भांजी की हालत बेहद गंभीर हैं जिसे भीलवाड़ा से रेफर किया जा सकता है उसके पैर में गंभीर चोट होने की वजह से सर्जरी होंगी ! वही पारोली थाना पुलिस ने मोहनलाल की रिपोर्ट पर 279,337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना