आनंदपाल का एनकाउंटर करने वाले पुलिसवालों को खतरा! सिक्योरिटी दोगुना बढ़ाई*
राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर करने वाली टीम की जान को खतरा बढ़ गया है. इस टीम में शामिल 12 पुलिसवालों पर हमले की आशंका को देखते गृह विभाग ने इनकी सुरक्षा बढ़ाकर दोगुना करने के आदेश दिए हैं. इन आदेशों के बाद अब आनंदपाल एनकाउंटर टीम के अधिकारियों और कमांडों को दो-दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सुरक्षा प्रदान की जाएगी. ये सुरक्षा अधिकारी 24 घंटे एनकाउंटर टीम के सदस्यों को कवर करेंगे.
यहां पढ़ें-
गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर करने वाली इस टीम में एसपी संजीव भटनागर, एएसपी करण सिंह, सीआई सूर्यवीर सिंह और कमांडों सोहन सिंह भी शामिल हैं, जिनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इसी साल की शुरुआत में इस टीम पर हमले की आशंका के चलते सभी को 1-1 पीएसओ की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. लेकिन ताजा हालात को देखते हुए एटीएस और पीएचक्यू की और इसे नाकाफी बताया गया. इसके चलते गृह विभाग की ओर से सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं....
