मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों में हुआ डेंगू रोग, ग्रामीण परेशान
【प्रमोद कुमार गर्ग 】बीगोद 13 नवंबर -------
मांडलगढ़ तहसील के
खेराड क्षेत्र के ग्राम पंचायत माल का खेड़ा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से क्षेत्र में लोगों को डेंगू रोग होने की पुष्टि हुई है। यह क्षेत्र श्यामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों में डेंगू व मलेरिया के लक्षण पाए जाने से ग्रामीणों को चिंता सताने लग रही है कि कब किसी को डेंगू व मलेरिया हो सकता है । ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी विभाग द्वारा मच्छर रोकथाम के कोई उपाय नहीं करने के कारण क्षेत्र में दिनोंदिन डेंगू और मलेरिया के रोगी होने की पुष्टि होती जा रही है जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं । ग्रामीणों ने यह भी बताया कि माल का खेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में एक ए एन एम कार्यरत है। वह भी समय पर नहीं आने के कारण और रात्रि विश्राम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माल का खेड़ा में नहीं करने के कारण क्षेत्र के प्रसूता एवं मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए बंगालियों का शिकार होना पड़ रहा है ।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग से मच्छरों की रोकथाम के प्रयास एवं ए एन एम को माल का खेड़ा केंद्र में उपस्थिति देने व रात्रि ठहराव केंद्र में ही करने की मांग की।
उधर जलिन्द्री व श्यामपुरा में कार्यरत चिकित्सा विभाग के अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार टोगरा से फोन पर बातचीत करने पर डॉक्टर अशोक टोगरा ने बताया कि अतिशीघ्र फोगिंग मशीन से क्षेत्र में फॉगिग करवा दी जाएगी।