मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

आसींद में बूथ अवेयरनेस ग्रुप बढ़ाएगा मतदान प्रतिशत







दिव्यांगों व वृद्ध मतदाताओं की करेगा मदद व आम मतदाताओं को मतदान के लिए करेगा प्रेरित --

गजेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भीलवाड़ा

आसीन्द मे सुगम मतदान के लिए कार्यशाला आयोजित

आसींद में बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक आयोजित

निर्वाचन विभाग की स्वीप कार्य योजना के तहत मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भीलवाड़ा गजेंद्र सिंह राठौड ने विधानसभा क्षेत्र आसींद में बूथ अवेयरनेस ग्रुप की बैठक ली ।

बीएलओ के नेतृत्व में बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन किया गया है जिसमें यह ग्रुप प्रथम चरण में आवंटित गांव व मोहल्लों में जाकर मकान में कुल मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं की सर्वे करेंगे द्वितीय चरण में मतदाता पर्ची व मतदाता सहायता पुस्तिका का वितरण करेंगे तथा उपस्थित मतदाताओं की गणना की जाएगी ।


उपखंड अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि
तृतीय चरण में यह ग्रुप घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगे दिव्यांग व वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक ले जाने की विशेष व्यवस्था की जाएगी इसके तहत राजकीय वाहनों का प्रयोग किया जा सकता है ।

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र आवश्यक है इसके अभाव में चुनाव आयोग द्वारा स्वीकृत अन्य दस्तावेज भी उपयोग में लिए जा सकेंगे इस बार मतदान की पुष्टि हेतु इस चुनाव में ईवीएम के साथ-साथ वीवीपट का भी उपयोग किया जाएगा मतदान केंद्र पर छाया पानी बिजली रैंप एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ।

मतदाता को प्रमाणित मतदाता फोटो पर्ची दी जाएगी जिससे वह जान सकेगा कि उसे कौन से मतदान केंद्र पर मतदान करना है ।

बूथ अवेयरनेस ग्रुप सायंकाल मतदान समाप्ति पर अपने अपने क्षेत्र में कितने कितने मतदाताओं ने विशेष तौर से दिव्यांग वृद्ध मतदाताओं ने मतदान किया एवं कितने दिव्यांग वह वृद्ध मतदाता अनुपस्थित रहे इसकी जानकारी बीएलओ को देंगे एवं बीएलओ रिटर्निंग अधिकारी को देगा

भूअभिलेख निरीक्षक अशोक कुमार पारीक ने बताया कि सुगम मतदान हेतु आज एक कार्यशाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद में आयोजित की गई जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद गजेंद्र सिंह राठौड़ उपखंड अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला तहसीलदार नवल राम मीणा रमेश चंद्र महेश्वरी सहित विधानसभा क्षेत्र आसींद के मास्टर ट्रेनर बीएलओ सुपरवाइजर भूअभिलेख निरीक्षक पटवारी ग्राम विकास अधिकारी स्वयंसेवी संगठन स्काउट एवं गाइड सहित ग्राम पंचायत स्तर के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यशाला में उपस्थित  सभी प्रतिभागियों को  मतदान की शपथ दिलाई गई । इस कार्यशाला में दो चरणों में लगभग 1250 बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना