मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

..जब चाय वाले ने बंद कर दी वसुंधरा राजे की बोलती!






.



गिरते तापमान के बीच राजस्थान के रण में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है. चाय की चुस्कियों पर चर्चा का बाजार भी चरम पर है. लेकिन बीजेपी की फिर से सरकार बनाने के लिए जनता के बीच जा रहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सामना जब एक चायवाले से हुआ तो वह बुलंद आवाज में अपनी व्यथा सुनाने लगा.

सोशल मीडिया पर चायवाले का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. खासकर, कांग्रेस पार्टी से जुड़े ट्विटर हैंडल्स से ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति चाय लेकर खड़ा है. उसके चारों तरफ लोगों की भीड़ है और सामने कुर्सी पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठी हुई हैं, जैसा कि दावा किया गया है. राजे के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और कुछ दूसरे नेता भी वीडियो में खड़े नजर आ रहे हैं.

चायवाले ने क्या कहा

इस वीडियो में चायवाला दावा कर रहा है कि उसका गुजारा इसी काम से होता है, लेकिन बीजेपी वालों ने उसे बहुत परेशान कर दिया है. ये चायवाला बहुत ही गुस्से और तेवर वाले अंदाज में सीएम राजे से शिकायत कर रहा है कि बीजेपी के लोग उसकी चाय पी जाते हैं, लेकिन पैसे नहीं दे रहे हैं. ये शख्स 1500 रुपये की बात कर रहा है और कह रहा है कि वह सरपंच से कह भी चुका है, लेकिन कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं है.

इस बीच सीएम राजे कहती हैं कि मंत्री जी को बोलो, जिसके जवाब में चायवाला कहता है कि वह सबसे कह-कहकर थक गया है. वह कह रहा है कि गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है.







from hindi news https://ift.tt/2FHKw1P
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना