मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

फेसबुक में जुड़ा ये दिलचस्प फीचर, ऐसे करें इसे यूज









सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने जून में एक फीचर के बारे में बताया था जिसके तहत यूजर्स मोबाइल ऐप पर बिताए गए टाइम को ट्रैक कर सकते हैं. अब फेसबुक ने इसकी शुरुआत कर दी है. इस फीचर के तहत यूजर्स फेसबुक ऐप पर बिताए गए टाइम को ट्रैक कर सकते हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम के लिए My Activity फीचर लाया गया है जैसा ही है.

फेसबुक डैशबोर्ड फीचर में ग्राफ दिखेगा जिससे आप यह पता लगा सकेंगे कि आपने फेसबुक पर कितना समय बिताया है. इसके अलावा यहां पिछले हफ्ते से कंपेयर भी कर पाएंगे.

गौरतलब है कि iOS12 के साथ ऐपल ने भी iPhoneयूजर्स के लिए ट्रैकिंग फीचर दिया है. इससे स्क्रीन टाइम पता चलता है साथ ही इसमें कई फीचर्स हैं. ऐपल ही नहीं, बल्कि एंड्रॉयड में भी गूगल ने इसी तरह के फीचर का ऐलान किया है.

कुल मिला कर ये है कि पहले आपको सोशल मीडिया और स्मार्टफोन की लत लगाई जाती है फिर कंपनियां आपको यह ट्रैक करने को कहती हैं कि आप कितना यूज कर रहे हैं. इस फीचर के पीछे कंपनियों का लॉजिक ये है कि यूजर्स को लत न लगे और वो अपने मोबाइल या सोशल मीडिया यूज का ट्रैक रख सकें.

ऐसे करें इस फीचर को यूज

फेसबुक का ये डैशबोर्ड फीचर एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए है. इसे यूज करने के लिए फेसबुक मोबाइल ऐप के राइट साइड में हैंबर्गर आइकॉन पर टैप करें यहां नीचे स्क्रॉल करके सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन में जाएं. आपको यहां Your Time on Facebook दिखेगा.

यहां एक ग्राफ दिखेगा और आपको वीकली रिपोर्ट मिलेगी की आपने कितने मिनट फेसबुक यूज किए हैं. सबसे ऊपर एवरेज टाइम दिखेगा जितना आपने हर दिन फेसबुक यूज किया है. मेरे केस में ये 34 मिनट है आप खुद चेक करें और कॉमेन्ट्स में हमें बताएं.



from hindi news https://ift.tt/2DDDicr
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना