मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राजस्थान: मोदी आज भीलवाड़ा, कोटा और बनेश्वर धाम में करेंगे रैली









प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के सियासी रण में उतर रहे हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे की नैया पार लगाने के लिए मोदी सोमवार को तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा, कोटा और बनेश्वर धाम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल 10 सभाएं होनी हैं.

पीएम की रैलियों का ऐसा रोड मैप बनाया गया है, जिसके जरिए पूरे प्रदेश के सभी अहम इलाकों को कवर किया जाएगा.

इसकी शुरुआत रविवार को पीएम मोदी ने राजस्थान के अलवर की रैली से किया. मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था. पीएम मोदी 4 दिसंबर तक राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं करेंगे.

गौरतलब है कि अलवर में बीजेपी 9 सीटों में से एक मुंडावरा सीट पर उपचुनाव हार गई थी. उसके बाद भीलवाड़ा में भी उपचुनाव में बीजेपी सीट गंवा चुकी है. पिछले कुछ समय से राजस्थान में हुए सभी उप चुनावों में बीजेपी को लगातार हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद से अब प्रदेश इकाई को फिर पीएम मोदी से आसरा है.

माना जा रहा है कि प्रदेश में लोग वसुंधरा राजे से खुश नहीं हैं, लेकिन अब प्रदेश बीजेपी को पीएम मोदी का सहारा है. पिछले कुछ समय में यह नारे भी सुनाई दिए गए थे 'वसुंधरा तेरी खैर नहीं मोदी तुझ से बैर नहीं' यानि अब राजस्थान में बीजेपी पीएम मोदी के चेहरे पर अपना आगे का चुनाव प्रचार-प्रसार करना चाहती है.

यही वजह है कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान के रण में उतरने का फैसला किया है. ऐसे में सवाल ये है कि वसुंधरा राजे के खिलाफ लोगों के गुस्से को पीएम मोदी कम कर पाएंगे?



from hindi news https://ift.tt/2Bwg3zs
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना