रायला बच्चो ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
रायला स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमस्यास में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया व रेली निकालकर 7 दिसम्बर के दिन अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूकता व अपना अमूल्य वोट बेकार ना करने व सभी मतदान से वंचित ना रहे ।इसके बारे में मतदाता को जानकारी दी गई । इस अवसर पर रेली में प्रधानाध्यापक किरण सिंह राठौड़ हेमेंद्र सिंह कानावत , नन्द सिंह राठौड़ रामस्वरूप जोशी , अर्जुन लाल वर्मा व बीएलओ गोपाल लाल छिपा सभी सदस्य मौजूद थे ।
