मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

सीपी जोशी बोले- क्या है मोदी- उमा की जाति? केवल ब्राह्मण ही बोल सकता है धर्म पर








कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने जाति और धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है. जोशी ने नाथद्वारा में गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण ही धर्म के बारे में बोल सकता है. उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति पर सवाल खड़े किए.

सीपी जोशी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, आपको पता है कि उमा भारती और पीएम मोदी किस जाति के हैं. साथ ही उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतंभरा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह किस जाति की हैं, यह लोग धर्म के बारे में क्या जानते हैं.

कांग्रेस बनाएगी अयोध्या में भगवान राम का मंदिर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने बुधवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाएगी. जोशी ने नाथद्वारा में कहा, भारतीय जनता पार्टी चुनावी मौसम में राम मंदिर का मुद्दा उठाकर लोगों को भ्रमित कर रही है. इस मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस भव्य मंदिर बनाएगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव के दौरान लोगों को भ्रमित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही, जबकि तथ्य यह है कि यह मामला बीते चालीस साल से अदालत में है. जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी अपने पूरे कार्यकाल में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल से अधिक समय में कुछ नहीं कर पाए. राम मंदिर दीवानी का  मामला है, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा.

उन्होंने जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हुए बिना ही अध्यादेश के जरिए मंदिर निर्माण की संभावना पर सवाल उठाया. जोशी ने कहा कि बीजेपी में लोग कानून व संविधान को समझते हैं, इसलिए यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों की भावनाओं का दोहन नहीं करें. जोशी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी देश के लोगों को भ्रमित कर वोट लेना चाहती है.



from hindi news https://ift.tt/2S4E9H9
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना