बड़ला में क्रिकेट प्रतियोगिता का गेंद के सोट लगाकर किया उद्घाटन मेवाड़ा ने ।
बडला मोतीपुर में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुवात रविवार सुबह हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में हगामीलाल मेवाड़ा रहे मेवाड़ा ने जिले से पहुची सभी टीमो के खिलाड़ियों से कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग हैं और इसे निरन्तर खेलना चाहिए खेल से हमारे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है ।
कार्यक्रम में मेवाड़ा ने सभी युवा पीढ़ी को आने वाले चुनाव में मतदान करने हेतु जाग्रत किया ।
उद्घाटन मैच बडला B व ढोली के बीच खेला गया जिसमें ढोली ने जीत दर्ज की इसी प्रकार रूपपुरा व हाजियास में से हाजियास व भाटी खेडा व जेतपुरा में से जेतपुरा ने मैच जीता आयोजनकर्ताओ ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विजेता टीम को ट्रॉफी मय 31 हजार की इनामी राशि व उपविजेता टीम को 15 हजार की राशि प्रदान की जाएगी ।
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख गजमल जाट ,आसींद ब्लॉक अध्यक्ष छोगालाल गुर्जर ,उपप्रधान नोरतमल बडोला,पूर्व सरपंच मोतीपुर देवकरण जाट ,लादू लाल गुर्जर प्रदीप व्यास,पारसमल पीपाड़ा सहित अन्य सभी लोग व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
