राजस्थान विधानसभा चुनाव : गहलोत और पायलट दोनों मैदान में
राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति में अब तक के सबसे बड़े सवाल, सीएम का चेहरा कौन? पर चुनाव तक संशय बरकार रहने वाला है। पार्टी के संगठन महासचिव और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार सुबह दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद और सचिन पायलट के चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए प्रदेश की सियासत में फिर से हलचल पैदा कर दी है।
अभी तक यह चर्चा थी कि दोनों को चुनाव लड़ाया जाएगा या नहीं? हालांकि अशोक गहलोत ने 'सचिन पायलट और मैं दोनों विधानसभा चुनाव लड़ेंगे' बयान देकर नई चर्चाएं शुरू कर दी हैं।
उधर, बीजेपी ने कांग्रेस की इस प्रेसवार्ता के तुरंत बाद पलटवार करते हुए कांग्रेस में टिकटों के मामले को दावेदारी या हिस्सेदारी में उलझे होने की बात कही है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा है कि अभी तक कांग्रेस में टिकटों पर निर्णय नहीं हुआ लेकिन अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने संयुक्त रूप से सीएम पद के लिए दावेदारी पेश कर दी है।
from hindi news https://ift.tt/2K3Yrhd
via IFTTT