जाट समाज की बैठक ग्राम हलेड में संपन्न
जाट समाज की बैठक ग्राम हलेड में संपन्न
राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा भीलवाड़ा की बैठक 4 नवंबर 2018 तेजाजी के स्थान ग्राम हलेड जिला भीलवाड़ा में जिलाध्यक्ष श्रीमान देवबक्ष ढाबरढीमा मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष शंकर कुड़ी व विशिष्ट आथित्य जिला संरक्षक नंदराम मंडा उपाध्यक्ष उत्तम सिंह चौधरी गणेश खाणोटियांँ भवानी राम नागा तहसील अध्यक्ष भीलवाड़ा हीरालाल पोषक तहसील अध्यक्ष कोटड़ी रामलाल जरावटा तहसील अध्यक्ष बनेड़ा मांगीलाल सरुडियाँ महामंत्री बनेड़ा एवं देवीलाल जी लाठी थे। महामंत्री शोभाराम तोगड़ा ने बैठक के नियम एवं विषय की जानकारी देते हुए समाज को संगठित होकर आने वाले विधानसभा चुनाव में 36 कौम को साथ लेकर योग्य उम्मीदवार को चुनने की बात कही तथा कहा कि जीवन का लक्ष्य पाने के लिए शिक्षा ही मूल धुरी है शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। बैठक में जिला मंत्री भेरूलाल लामरोड जमना जाजुंदा राम स्वरूप सारण कोषाध्यक्ष सांवरमल सारण एवं युवा जिलाध्यक्ष माधु लाल काला उपाध्यक्ष नारायण जीजवाडियाँ ने भी विचार रखे बैठक में सर्वसम्मति से सभी जाट भाइयों ने जाट का न्याय जाट के जाजम पर करने का समर्थन किया एवं नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया जिला अध्यक्ष माधु लाल काला ने एक महीने में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला कार्यकारिणी एवं शेष सभी तहसील अध्यक्ष चुनने की घोषणा की बैठक में सभी जाट समाज ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं नशे से बचाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की बात कही एवं 8 मार्च 2019 को सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग देकर तन मन धन से सहयोग करने का समर्थन किया तथा जाजम पर दो विवाद सर्वसम्मति से समझाइश कर निपटाए गए। बैठक में छोटू लाल मांड्या देवीलाल रणवाल देवीलाल नागा दिनेश जी चौधरी ने स्वच्छता अभियान की जानकारी दी एवं ब्यावर से पधारे विरेंद्र जी चौधरी ने राजस्थान मेवाड़ जाट महासभा के कार्य की प्रशंसा करते हुए जाट समाज को सभी कुरीतियों से मुक्ति पाने की अपील की।