योग से शरीर निरोग तथा मतदान से लोकतंत्र बनेगा निरोग
इसी को महामंत्र मानकर
विधानसभा क्षेत्र आसींद में उपखंड अधिकारी दिनेशराय सापेला के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसींद आज योग शिविर में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करवाएं तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलवाई गई इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार अपने शरीर को स्वस्थ रखना आवश्यक है उसी प्रकार भारतीय लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हम सभी को मतदान करना आवश्यक है हम इस अवसर पर यह प्रेरणा ले कि 7 दिसंबर 2018 को मतदान अवश्य करेंगे तथा अपने मित्रों पड़ोसियों व परिवार के सभी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे
आसींद योग सेवा समिति द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रतिदिन नगर के लोगों को योग कराया जाता है
योग शिविर में अशोक श्रीमाल ने बताया कि निर्वाचन विभाग के स्वीप कार्यक्रम के तहत योग शिविर में आने वाले नगर के लोगों व महिलाओं को स्वयं परिवार, गांव, मोहल्ले के सभी लोगों को मतदान कराने की शपथ दिलाई
योग आनुर्देशक राहुल सिंह रावत ने बताया कि योग के साथ-साथ हर व्यक्ति को आने वाले 7 दिसंबर 2018 को मतदान दिवस पर अपने मत का प्रयोग कर स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण करें इस मौके पर अशोक पारीक चंद्र सिंह चौधरी चुन्नी सिंधी नोरत मल जीनगर सहित कई महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया ।
