रायला टोल टैक्स की फर्जी पर्चियां काटने के जुर्म में दो गिरफ्तार ।
रायला लांबिया टोल संचालक द्वारा एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि रविवार एक कंटेनर चालक न टोल बूथ पर एक फर्जी टोल पर्ची पेश कि इसको देखने पर टोल कर्मचारी को शंका हुई ।और फर्जी फर्जी पेश करने के बाबत में टोल संचालक द्वारा कंटेनर चालक सहित थाने पर उपस्थित हुए । जिस पर कंटेनर चालक का नाम पूछा तो अपना नाम तेजपाल पुत्र रामकरण जाट उम्र 22 वर्ष निवासी जबरिया थाना भिनाय जिला अजमेर होना बताया ।जिस पर मुकदमा नंबर 245 /18 धारा 420 भादस में दर्ज कर तहकीकात शुरू की गई ।इस दौरान फर्जी पर्ची बनाकर बरामद कर धोखाधड़ी करने का आरोप में गिरफ्तार किया ।
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रामेश्वर सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा नारायण टोगस , उप अधीक्षक पुलिस गुलाबपुरा मांगीलाल राठोड के निर्देशानुसार रायला थानाधिकारी महावीर सिंह द्वारा एक टीम मैं देवेंद्र सिंह , नेतराम , पवन कुमार, सीताराम के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश की तो होटल मस्ताना हरियाणा मेवात सरहद सनोदिया थाना गुलाबपुरा पर पहुंच दबिश दी गई । जहा दो व्यक्ति असलम पुत्र सलीम मोहम्मद जाति नीलगर मुसलमान उम्र 27 साल निवासी कन्या थाना गुलाबपुरा तथा अरबाज खान पुत्र उस्मान खान जाति तनवर पठान उम्र 20 वर्ष निवासी सराय थाना होडल जिला पलवल हरियाणा मिले । जिनके पास लैपटॉप , प्रिंटर , कागज का रोल 25 , टोल की फर्जी पर्चीया तथा ₹10570 नकदी मिली । मौके से मिली टोल पर्चीयों का असली टोल पर्चीया से मिलान किया तो पर्चियां फर्जी होना पाया गया । जिस पर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो बताया की फर्जी पर्चीया काटकर वाहन चालको से रुपए वसूलते हैं । दोनों व्यक्तियों खिलाफ जुर्म प्रमाणित होने से असलम मोहम्मद व मेहरबान खान को गिरफ्तार किया गया