आसीन्द युवा मंडल के मतदान जागरूकता कार्यक्रम को तहसीलदार ने दिखाई हरी झंडी ।
आसीन्द में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला युवा समन्वयक महेंद्र सिंह सिसोदिया के उपखंड अधिकारी दिनेश राय सापेला के नवाचारों से प्ररित होकर युवा मंडल द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर मतदान जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आसींद तहसील कार्यालय पर तहसीलदार हरिराम यादव द्वारा हस्ताक्षर करके जागरूकता कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।
नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सांवरलाल जाट ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर को स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के युवा मंडलों को साथ लेकर हस्ताक्षर अभियान , संगोष्ठी नारा लेखन , रैली प्रदर्शनी का आयोजन करके अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जाएगी एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए युवा मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी तथा गांव गांव जा जाकर मतदाताओं को उनके मत का मूल्य को समझा कर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । इस मौके पर तहसीलदार यादव ने कहा कि युवा देश के कर्णधार है हम आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान केंद्र तक लाने में एवं दिव्यांग मतदाताओं को सुलभ मतदान करवाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रह सकती है । मतदान जागरूक कार्यक्रम के तहत आसींद मुख्यालय स्थित सेटेलाइट चिकित्सालय में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया । इस मौके पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी प्रीतम गुप्ता , जाकिर हुसैन , महेंद्र पारीक , सरला देवी , श्याम सिंह चुंडावत ,शांतिलाल मेघवाल तथा इसी प्रकार आसींद थाने में भी युवा मंडल के हस्ताक्षर अभियान में थाने के स्टाफ ने हस्ताक्षर किए एवं मतदान करने की शपथ ली इस मौके पर नेहरू युवा संस्थान कालियास के अध्यक्ष सुरेश चौधरी मुकेश कुमार इरास के कोषाध्यक्ष मुकेश जाट जबरिया अशोक कुमार रमेश गिरी गोस्वामी मौजूद थे
