रायला फाइबर भरा ट्रक लूट के दो गिरोह पकड़ रायला पुलिस ने
रायला फाइबर ले जा रहे ट्रक के लूटर दो जने को पुलिस ने किया गिरफ्तार । रायला पुलिस ने बताया कि जाबिर पिता उमर मोहब्बत जाति मेव उम्र 26 वर्ष निवासी नंगला जमालगढ़ पुनहाना हरियाणा के पर्चा बयान किया कि 22 अगस्त 2018 को ट्रेलर नंबर एचआर 63 0002 फाइबर से भरकर पानीपत से मुंबई जा रहा था । जो दिनांक 5 सितंबर 2018 को 9:00 पीएम लांबिया टोल टैक्स पार किया था । चार पांच किमी पेट्रोल पंप मेवात होटल के सामने एनएच 79 पर भीलवाड़ा की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल आगे लगाकर ट्रक रोका तथा मुझ व खलासी से मुस्तफा को धक्का देकर थाप मुक्कों से मारपीट कर नीचे उतारकर ट्रक लेकर भाग गए । जिस पर मुकदमा नंबर 176/2018 394/34 भादस में दर्ज कर अनुसंधान कर ट्रक का पीछा कर , उसी रात को ट्रक मय माल को शाहपुरा से बरामद किया ।
जिसमें पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा डॉ रामेश्वर सिंह ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा नारायण टोकस , उप अधीक्षक पुलिस गुलाबपुरा मांगीलाल राठौड के निर्देशानुसार मुजरिम को गिरफ्तार हेतु थानाधिकारी महावीर सिंह रायला थाना के नेतृत्व में देवेंद्र सिंह , नेतराम हेड कांस्टेबल , अनिल कुमार ,राजेंद्र कुमार , पवन कुमार , संजय की एक टीम का गठन किया । जिस पर भरसक प्रयास कर मुजरिम का नाम पता मालूम कर नामजद किया । जिसकी तलाश की गई जिस पर आज दिनांक 25 नवंबर को दोनों मुजरिम राजू लाल पुत्र नारायण बलाई उम्र 22 साल निवासी आगरीया थाना परौली तथा देवराज पुत्र हेमराज बलाई उम्र 22 वर्ष निवासी जोझर थाना शक्करगढ़ को गिरफ्तार किया तथा अनुसंधान जारी किया गया ।