मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रायला टॉक समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां शुरू ।



रायला टांक समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन ईरांस चौराहे पर राजहंस होटल प्रांगण में आयोजन किया जा रहा है । सम्मेलन स्थल पर भव्य पंडाल के अंतर्गत 400× 400 कार टेंट हाउस 200 ×300 की पार्किंग 100×150 का भोजन शाला तथा अल्पकालीन शौचालय बनाए जा रहे हैं । पूरा सम्मेलन स्थल सुरक्षा के अंतर्गत सुरक्षा गार्ड में सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जा रहा है । चिकित्सा हेतु एक टीम तथा फायर ब्रिगेड व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जा रही है ।

 स्वागत अध्यक्ष भगवती लाल टांक रायला ने बताया वर वधू का पंजीयन अभी भी निशुल्क किया जा रहा है । इसी के अंतर्गत जलपान , भोजन आवास , आवागमन समितियां बनाकर पूर्ण व्यवस्था की जा रही है । इस सम्मेलन में भारत के सभी राज्य से जैसे कि कर्नाटक , तमिलनाडु , महाराष्ट्र , गुजरात ,छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश , दिल्ली , हरियाणा ,पंजाब , राजस्थान के स्वजाति भाग लेंगे ।
 इस सम्मेलन में अलग अलग स्तर रहेंगे । इसमें युवक युक्तियां परिचय महिला परिचर्चा का सच भी रहेगा । जिसमें कन्या भ्रूण हत्या अभिशाप है , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म करो  , प्रतिभावन युवक-युवतियों को उच्च स्तर की शिक्षा पर प्रोत्साहित करो आदि बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी । मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।

 विवाह में वर वधू का पंजीकरण हो चुका है उनके लिए हवन कुंड , तोरण ,वरमाला ,बैंड बाजे , घोड़ियां वे पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा । केंद्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार बेंगलुरु ,महामंत्री राम रतनलाल जयपुर , टांक सन्देश के मुख्य संपादक दशरथ कुमार व समस्त कार्यकारिणी के साथ कार्यकर्ता राधे श्याम , गोपाल , राम प्रसाद , सत्यनारायण , बाबूलाल , शैलेंद्र , हेमंत , विजय , धीरज , कुलदीप , रामगोपाल , रामेश्वर ,नितेश , जीवन , मुकेश , किरण कुमार , सुनील , प्रदीप , विनय आदि कार्यकर्ताओं की पूरी टीम कार्य के लिए तत्पर है ।
टॉक समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम , उपाध्यक्ष गोपाल , मंत्री रामप्रसाद ,  प्रवक्ता  बाबूलाल है ।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना