बागौर थाना इलाका बना लुटेरों के लिए सुरक्षित, चाकू की नौंक पर फिर लूटा वृद्धा को
बागौर पुलिस की ढिली गश्त का एक बार फिर लुटेरों ने फायदा उठाते हुए चाकू की नौंक पर आज पिथास गांव में एक वृद्ध महिला के रामनामी व मांदलिया लूट लिया। ये लुटेरे हाल ही बागौर थाने के नजदीक ऐसी ही एकवारदात को पिछले दिनों अंजाम दे चुके हैं, जबकि इससे पहले भी इसी थाना सर्किल में लुटेरे कई ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके, लेकिन पुलिस अब तक न तो वारदातों पर अंकुश लगा पाई है और न ही एक भी वारदात का अब तक राजफाश कर पाई। ऐसे में ग्रामीण दहशत में हैं।
जानकारी के अनुसार पिथास गावं में आज सुबह वृद्धा कजोडी गाडरी पशु लेकर घर से भीलवाड़ा रोड़ स्थित अपने खेत के लिए रवाना हुई। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने वृद्धा को रोका और आगे का रास्ता जानने के लिए पूछताछ की। कजौड़ी जैसे ही रुकी, लुटेरों ने चाकू दिखाकर रामनामी व मांदलिया लूट लिया और भाग निकले।
वारदात के बाद पीडि़त वृद्धा जैसे-तैसे घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद बागौर पुलिस को सूचना दी। उल्लेखनीय है कि विगत छह महीने में बागौर थाना क्षेत्र में हो रही लूट की वारदातों से ग्रामीण इतने भयभित है कि वे, खेतों में जाने से डर रहे हैं और जाते भी हैं तो मन में डर बना रहता है। इतना सबकुछ होने के बावजूद बागौर पुलिस इन ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है।