जनरल ऑब्जर्वर टी वीरा ब्रह्मया ने ली बैठक चुनाव तैयारियां का लिया जायजा
आसींद विधानसभा क्षेत्र के लिए जनरल ऑब्जर्वर टी वीरा ब्रह्मया विधानसभा क्षेत्र आसींद में आज चुनाव की तैयारियों की बैठक ली । इसमे रिटर्निंग अधिकारी डॉक्टर दिनेश राय का सापेला सहित ब्लॉक लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे ।
जनरल ऑब्जर्वर टी वीरा ब्रह्मया ने बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली । चुनाव आयोग के आदेशों के अनुरूप पारदर्शी चुनाव संपन्न हो तथा मतदाता पर भयमुक्त होकर मतदान कर सके । इस हेतु सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आदर्श आचार संहिता की पालना हो इसके लिए क्षेत्र में चुनाव के लिए लगी सभी टीमों को निर्देशित किया कि सभी अपने कर्तव्य का पालन करें ।
जनरल ऑब्जर्वर टी वीरा ब्रह्मया का मुख्यालय चुनाव तक आसींद रहेगा इसके मोबाइल नंबर 96402 92888 तथा 91166 29291 है । चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत इन मोबाइल नंबर पर की जा सकती है