रायला स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाल किया मतदान के लिये जागरूक।
आगामी सात दिसबंर को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसलिए बनेड़ा ब्लॉक स्थित लाम्बिया कला मे मतदाताओं को मतदान देने के लिए जागरूक करने के लिए गांव मे वोट रैली निकाली गई । जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बच्चे व निजी विद्यालय रॉयल स्कूल के बच्चों ने भी बड़े उत्साह से तख्तियां लेकर गांव के मुख्यमार्गो से होते हुवे रैली भीलों का खेड़ा घूमने के बाद इस रैली का समापन प्राथमिक स्कूल भीलों का खेड़ा में बच्चो को मनोज तिवाड़ी की ओर से अल्पाहार करवाया गया l उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्थाप्रधान राजेश शर्मा व उनके स्टाफ ने इस रैली का समापन किया इस मोके पर रॉयल स्कूल के संस्थाप्रधान रामदेव बलाई व स्टाफ अवम सरपंच साहब परमेश्वर पारीक व मनोज कुमार तिवारी, कन्हैया लाल पारीक आदि ग्रामीण मोजूद थे l
