मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पूछताछ में दोनो ने उगल दी सारी सच्चाई*



रेवाँड़ी -: *लूट की झूठी कहानी रचने वाले पिकअप चालक व कंडक्टर दोनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो द्वारा छुपाई गई नकदी भी बरामद कर ली है।
कुंड चौकी इंचार्ज एसआई भगवान दास ने बताया कि नारनौल से अंडे सप्लाई के लिए बावल गए पिकअप चालक व सहायक ने करीबन डेड लाख रूपयों लूट की झुठी कहानी रची थी। अंडा व्यापारी द्वारा चालक व सहायक चालक पर संदेह जताया गया था। पुलिस ने मामलें की संदिग्धता को देखते हुए जब चालक व सहायक से सख्ती से पुछताछ की गई तो उन्होंने अपना जूर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने यह कहानी व्यापारी के पैसे हड़पने के लिए रची थी, क्योकि उन पर कर्जा ज्यादा हो गया था।
पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर बावल के नजदीक गांव साबन की बणी में से दबाए गए रूपयें भी बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत, लूट की झुठी सूचना देने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।
शनिवार देर शाम नारनौल निजामपुर रोड़ स्थित दयानगर निवासी अंडो के व्यापारी पुरूषोत्तम ने बताया कि कि उन्होंने अंडे बेचने का व्यापार किया हुआ हैं तथा वे नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी व बावल सहित अन्य कई स्थानों पर अंडो की सप्लाई करते हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी पिकअप द्वारा जिला महेन्द्रगढ के गांव जाखनी निवासी चालक संदीप कुमार व सहायक कुलदीप को अंडों की सप्लाई करने के लिए भेजा था।
सप्लाई के बाद आकर दोनो ने बताया कि दुकानदारों को सप्लाई करने बाद जब वे नारनौल की ओर आ रहे थे, तभी दोपहर करीबन एक बजे पाली के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक बाईक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने बाईक को पिकअप के आगे लगाकर पिस्तौल की नोंक पर उनसे 1 लाख 52 हजार 960 रूपयों की नकदी लूट ली और फरार हो गए। वयापारी ने चालक संदीप कुमार व सहायक कुलदीप पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी थी।
अपना कर्जा उतारनें को लेकर रची लूट की झुठी कहानी:
खोल थाना प्रभारी विजेन्द्र कुमार ने बताया कि जब पुलिस द्वारा पिकअप चालक संदीप कुमार व सहायक कुलदीप से सख्ती से पुछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन पर लोगो का काफी कर्जा सिर हो गया था, जिसे चुकता करने के लिए ही उन्होंने लूट की यह झुटी कहानी रची थी।
पुलिस को आरोपियों ने यह भी बताया कि बावल से लौटते समय उन्होंने यह राशि गांव साबन की बणी में गढा खोदकर दबा दी थी तथा नारनौल आकर उन्होंने अपने मालिक पुरूषोत्तम को दी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर साबन की बणी में दबाए गए 152960 रूपयों की भी बरामद कर लिया हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें शुरू से ही इस बात को लेकर संदेह था कि दोपहर के समय हुई घटना की जानकारी नारनौल जाते समय पीडि़तों द्वारा कुंड चौकी व मालिक को उसी समय ही क्यो नही दी गई। पुलिस ने नारनौल निवासी पुरूषोत्तम के ब्यान पर आरोपी संदीप कुमार व कुलदीप निवासी जाखनी के खिलाफ अमानत में खयानत, लूट की झुठी सूचना देने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर रविवार को अदालत में पेश किया।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना