मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रायला गागलास में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से छत पर या पेड़ पर चढ़कर करते हैं मोबाइल से बात


रायला थाना क्षेत्र में गांगलास ग्राम पंचायत में मोबाइल नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीण परेशान ।  एक तरफ तो डिजिटल जमाने के संग मोबाइल से कर बैठे वीडियो , सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच , चुनावी प्रत्याशी के बारे में , समाचार सहित , फेसबुक व्हाट्सएप से पल पल की जानकारी पर अपडेट नही मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । वहीं गांगलास ग्राम पंचायत में मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुँचने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है । घर में रहने से फोन नहीं लगता है ,वहीं कोई जरूरी कार्य हेतु किसी से बात करने के लिए छत पर या पेड़ पर चढ़कर मोबाइल पर बात करनी पड़ती है , वही क्षेत्र के पास वाले गांव उदलियास  में नेटवर्क 14 फरवरी 2018 में तकनीकी खराबी आने के कारण अभी तक मोबाइल सेवा बंद है । ग्राम के मनीष कुमार सुवालका , मुकेश शर्मा ,शिवराज तिवारी , नरेश शर्मा ने बताया कि ग्राम में किसी प्रकार की समस्या 108 एंबुलेंस तथा प्रसव डिलीवरी की भी सूचना देने के लिए मौके पर मोबाइल काम नहीं कर पाता है । जिस कारण ग्रामवासी मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से परेशान है । ग्राम में हर व्यक्ति के मोबाइल तो मिल जाता है , पर उनमें नेटवर्क नही आता है । वही सरकार ने जिओ मोबाइल फोन भी दे रखे है पर उनका बिना लाभ से वंचित है ।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना