मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

दीया कुमारी की सफाई- वसुंधरा से पहले मामला बिगड़ा था,अब सब ठीक









जयपुर की पूर्व राजकुमारी और बीजेपी की सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से अपने संबंधों को लेकर कहा कि कुछ अधिकारियों की वजह से मामला बिगड़ा था लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है.

राजपूतों की नाराजगी की बड़ी वजह जयपुर राजघराने की राजमहल की जमीन पर वसुंधरा सरकार के जबरन कब्जे की भी थी. तंवर राजपूत समाज ने राजघराने के साथ जयपुर की सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन किया था. उसके बाद से लगातार दीया कुमारी और वसुंधरा के संबंधों में कड़वाहट देखी गई थी. हालांकि दीया कुमारी ने साफ कर दिया है कि वसुंधरा राजे उन्हें राजनीति में लेकर आई थीं और वही राजनीति में उनकी गॉडफादर रही हैं. दीया कुमारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर जनता में एक परसेप्शन बना दिया गया है कि पार्टी तो ठीक है मुख्यमंत्री ही खराब है लेकिन ऐसा नहीं है. वसुंधरा सरकार ने पिछले 5 साल में बहुत काम किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी.'

दीया कुमारी ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी जो भी फैसला करेगी, उसे मानेंगी. हालांकि इशारों-इशारों में साफ कर दिया कि वह बीजेपी की राजनीति में किसी बड़े रोल की तलाश में हैं और विधायक की सीट तक सीमित नहीं रहना चाहती हैं. माना जा रहा है कि दीया कुमारी जयपुर से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं. ऐसे समय में जब बीजेपी से राजपूत बड़ी संख्या में नाराज हैं, तो बीजेपी में दीया कुमारी का रोल बेहद अहम समझा जा रहा है. यही वजह है कि दीया कुमारी ने स्पष्ट कर दिया कि राजपूतों की जो कुछ नाराजगी थी उसे ठीक कर लिया गया है. उनका मानना है कि राजपूत समाज शुरू से बीजेपी के साथ रहा है और बीजेपी के साथ ही रहेगा.

दीया ने कहा कि 'राजस्थान में रजवाड़ा के लिए आम जनता के मन में काफी सम्मान है जिसकी वजह से जब भी वह चुनाव में जाती हैं तो जीत जाती हैं.' अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि 'जयपुर का राजवाड़ा जनता के लिए काफी भलाई का काम किया है यही वजह है कि पहली बार जब वह राजमहल से जनता के बीच पहुंचीं तो लोगों ने इतना प्यार दिया कि अपना घर जैसा लगा. उनके पिता भवानी सिंह कांग्रेस के टिकट पर जयपुर से और दादी गायत्री देवी स्वतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ चुकी हैं. वसुंधरा राजे के आग्रह पर बीजेपी को चुना और अब बीजेपी में ही पार्टी की सेवा करना चाहती हूं.'

  

from hindi news https://ift.tt/2zRg6E5
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना