मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

रायला ईरॉस में आवण माता कबड्डी प्रतियोगिता में भादवो की कोटडी विजेता , उपविजेता बोरखेड़ा रही ।



रायला ईरांस में आयोजित आवण माता नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया । जिसमें भादवो की कोटड़ी और बोरखेड़ा के बीच फाइनल मैच खेला गया था । जिसमें भादवो की कोटडी विजेता रही तथा उपविजेता बोरखेड़ा रही थी ।इससे पूर्व में पहला मैच भादवो की कोटड़ी विरुद्ध देवलिया खेड़ा बालाजी के बीच खेला गया जिसमें 52 16 अंकों से भादवा की कोटडी विजेता रही थी ।
दूसरा मैच आंवण माता क्लब ईरास और बोरखेड़ा के बीच खेला गया जिसमें बोरखेड़ा टीम 38 33 अंको से विजेता रही थी ।
तीसरा मैच डोडवाडिया का खेड़ा विरुद्ध भादवो की कोटडी के बीच खेला गया जिसमें 22 43 अंकों से भादवो की कोटडी विजेता रही थी ।
श्री आंवण माता नाईट कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्राम की बालिकाओं के बीच भी कबड्डी का मैच खेला गया । जिसमें ईरास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा श्री माधव उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ  था , जिसमें माधव प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं 42 21 अंको से विजेता रही थी । आंवण माता कबड्डी प्रतियोगिता मैं अतिथियों द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई तथा विजेता टीम को ₹11000 नगद तथा उपविजेता टीम बोरखेड़ा को 51 सो रुपए नगद पुरस्कार दिया गया ।
 इस मौके पर ग्राम के अतिथि ओमप्रकाश जाट , कैलाश चंद्र सोलंकी , जमुना दास वैष्णव , शिव लाल जाट , सांवर जाट जबरकिया , जितेंद्र सेन , महेंद्र सिंह शेखावत , हरि ओम वैष्णव , नानू नार्दनिया ,जगदीश सेन आदि के द्वारा विजेता उपविजेता टीम को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनको मोमेंटो तथा पुरस्कार दिया गया ।
ईरास में आयोजित पांच दिवसीय आवण माता नाइट कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्राम वासियों के द्वारा खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया तथा खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस मौके पर आयोजन कर्ता सांवरलाल जाट , कैलाश जाट , रोडू जाट , निर्मल जाट ,शिवराज जाट, महावीर जाट ,प्रजीत गुर्जर ,राकेश शर्मा  ,आसीन्द नेहरू युवा केंद्र के ब्लॉक स्वयं सेवक सांवरलाल जाट , कोषाध्यक्ष मुकेश चौधरी , शंकर जाट , अम्पायर मोहित सिह , रतन सोलकी सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे थे ।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना