मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

साधु-संतों से मिले मोहन भागवत, दिया राम मंदिर बनाने का आश्वासन










पटना पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को सोनपुर में इकट्ठा हुए साधु संत समाज से मुलाकात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनना चाहिए और इसके लिए वह दिल से लगे हुए हैं. यह जानकारी स्वामी लक्ष्मनाचार्य नेदी. शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा में शाही स्नान करने के लिए साधु संत समाज सोनपुर मेले में  इकट्ठा हुआ है.

मोहन भागवत ने सोनपुर मुख्य द्वार पर बक्सर के  लक्ष्मी प्रपन्ना जीयर स्वामी और गजेंद्र मोक्ष मंदिर के महंत स्वामी लक्ष्मनाचार्य से बात की. तकरीबन 1 घंटे तक चली मुलाकात के दौरान साधु संत समाज ने एक बार फिर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्देको उठाया.

आजतक से बातचीत करते हुए स्वामी लक्ष्मनाचार्य ने कहा कि उन्होंने मोहन भागवत से इस बात का जिक्र किया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होने से हिंदू समाज में काफी आक्रोश है. स्वामी लक्ष्मनाचार्य ने कहा कि आरएसएस प्रमुख ने उन्हें आश्वासन दिया है किअयोध्या में राम मंदिर जरूर बनना चाहिए और इसके लिए वह पूरे दिल से लगे हुए हैं.

प्राइवेट मेंबर बिल लाने की बात कही

स्वामी लक्ष्मनाचार्य ने कहा कि साधु समाज की इच्छा है कि आगामी शीतकालीन सत्र में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा द्वारा राम मंदिर बनाने के लिए जो प्राइवेट मेंबर बिल लाने की बात कही है उसी के जरिए सरकार को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना चाहिए.स्वामी जी ने कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित धर्म संसद में मंदिर निर्माण को लेकर कोई न कोई फैसला जरूर होगा.

साधु संत मंदिर निर्माण का काम खुद ही शुरू करेंगे

स्वामी लक्ष्मनाचार्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार राम मंदिर बनाने के लिए कोशिश कर रही है लेकिन सरकार कामयाब नहीं हो पाती है तो दो से तीन महीनों में साधु संत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम खुद ही शुरू करेंगे. स्वामी लक्ष्मनाचार्य ने कहा कि साधु संतसमाज राम मंदिर को लेकर ज्यादा दिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं करेगा. अगर जल्द फैसला नहीं आता है तो साधु संत समाज ही निर्माण कार्य शुरू कर देगा.

अयोध्या में जरूर बनेगा राम मंदिर

स्वामी लक्ष्मनाचार्य ने बताया कि मोहन भागवत ने आश्वासन दिया है कि राम मंदिर अयोध्या में जरूर बनेगा और इसके लिए वह प्रयासरत हैं. हालांकि, मंदिर कब बनेगा इसकी तारीख को लेकर मोहन भागवत ने साधु संत समाज को कोई आश्वासन नहीं दिया.

  

from hindi news https://ift.tt/2PJzMVf
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना