मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नेहरू की वजह से ही एक चायवाला🧔 बन सका देश का प्रधानमंत्री💺 : शशि थरूर*




अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। थरूर ने यह बयान पंडित नेहरू पर लिखी अपनी किताब 'नेहरू : दि इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के मौके पर दिया। थरूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है।

उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर था। उन्होंने जोर देते हुए कहा अगर आज एक चायवाला प्रधानमंत्री है तो ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि नेहरू ने देश की संस्थाओं को इस प्रकार आकार दिया कि आज एक आम भारतीय भी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने का सपना देख सकता है। थरूर ने कहा कि यदि सरकार मंगलयान को लेकर अपनी तारीफ कर रही है तो ऐसा सिर्फ इसरो को बनाने वाले पंडित नेहरू की वजह से ही संभव हुआ है।

वहीं, पुस्तक के विमोचन के मौके पर मौजूद सोनिया गांधी ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वह जवाहरलाल नेहरू की विरासत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनया गांधी ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू ने लोकतंत्र और राजनीति के उन मूल्यों को बढ़ाया जिनपर हम आज भी गर्व करते हैं।

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना