रायला टॉक समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण
19 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर सम्मेलन मे 11 जोड़ों का विवाह होगा
रायला
अखिल भारतीय टाँक महासभा के द्वारा का 51 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रायला में हो रहा है टाँक महासभा के अध्यक्ष विजेँद्र टाँक बेंगलुरु ने बताया कि अब तक 1111 जोड़ों का विवाह आयोजन करा चुके हैं वह भी बिल्कुल निशुल्क ।
सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल ईरास चौराहे पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया । इस निर्माण का सभी खर्चा टाँक समाज के ही समाजसेवी दानदाता भगवती लाल टांक ने वहन किया है।
कार पार्किंग . भोजन शाला तथा अल्पकालीन शौचालय बनाए गयेे हैं पानी की व्यवस्था की गई है । पूरा सम्मेलन स्थल सुरक्षा के अंतर्गत सुरक्षा गार्ड में सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जा रहा है । चिकित्सा हेतु एक टीम तथा फायर ब्रिगेड व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की जा रही है ।
इसी के अंतर्गत जलपान , भोजन आवास , आवागमन समितियां बनाकर पूर्ण व्यवस्था की जा रही है । इस सम्मेलन में भारत के सभी राज्य से जैसे कि कर्नाटक , तमिलनाडु , महाराष्ट्र , गुजरात ,छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश , दिल्ली , हरियाणा ,पंजाब , राजस्थान के स्वजाति के 11 जोडौँ का सामूहिक विवाह कराया जाएगा
इसमें युवक युक्तियां परिचय. महिला परिचर्चा का सम्मेलन भी रहेगा । जिसमें कन्या भ्रूण हत्या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , समाज में व्याप्त बुराइयों को खत्म कर , प्रतिभावन युवक-युवतियों को उच्च स्तर की शिक्षा पर प्रोत्साहित करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी । मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा ।
विवाह में वर वधू का पंजीकरण हो चुका है उनके लिए हवन कुंड , तोरण ,वरमाला ,बैंड बाजे , घोड़ियां वे पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया जाएगा ।
केंद्रीय अध्यक्ष विजेंद्र कुमार बेंगलुरु ,महामंत्री राम रतनलाल जयपुर , टांक सन्देश के मुख्य संपादक दशरथ कुमार व समस्त कार्यकारिणी के साथ कार्यकर्ता राधे श्याम , गोपाल , राम प्रसाद , सत्यनारायण , बाबूलाल , शैलेंद्र , हेमंत , विजय , धीरज , कुलदीप , रामगोपाल , रामेश्वर ,नितेश , जीवन , मुकेश , किरण कुमार , सुनील , प्रदीप , विनय आदि कार्यकर्ताओं के साथ टॉक समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम , उपाध्यक्ष गोपाल , मंत्री रामप्रसाद , प्रवक्ता बाबूलाल स्थानीय कार्यकारिणी अध्यक्ष भगवती लाल टांक एवं सभी सदस्य गण उपस्थित थे ।

