आसींद में दिव्यांगजन करेंगे मतदान के लिए प्रेरित विधानसभा क्षेत्र आसींद में दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
विधानसभा क्षेत्र आसींद में उपखंड अधिकारी दिनेश राय सापेला के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसींद में विकास अधिकारी अमित कुमार जैन प्रधानाचार्य वंदना वालिया ने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा इनके माध्यम से क्षेत्र में मतदान का संदेश देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जिसमें महिला दिव्यांग मतदाताओं ने रंगोली बनाकर 7 दिसंबर 2018 को मतदान करने का संदेश प्रेषित किया।
दिव्यांग पुरुष वर्ग ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर अपनी भावनाएं उस पर उकेरी निर्वाचन विभाग,निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपेट, लोकतंत्र के संबंध में एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। इसमें इन लोगों से इस से संबंधित प्रश्न पूछे गए इस कार्यक्रम के अंत में चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया सभी वर्गों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।
उपखंड अधिकारी दिनेशराय सापेला ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम भी किसी से कम नहीं 7 दिसंबर 2018 को मतदान करेंगे वह अपने मत से सरकार बनाएंगे इस अवसर पर विकास अधिकारी अमित कुमार जैन आशा पारीक वंदना बालिया प्रधानाचार्य आसींद तहसीलदार नवल राम मीणा शिवराज चंद्रप्रकाश गोपाल काली देवी देवी सिंह निशान्त आयुष आदि उपस्थित रहे

