मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

ओवैसी बोले- मुस्लिम मुक्त भारत बनाना चाहती है BJP






पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं. वोटिंग से पहले नेताओं के जुबानी तीर चलना शुरू हो गया है. तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐसा बयान दिया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है.

ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि BJP भारत को मुस्लिम मुक्त बनाना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में अल्पसंख्यकों को डराने की कोशिश की जा रही है.

दरअसल, ओवैसी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर पलटवार कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत और मसजिस (MIM) मुक्त तेलंगाना की बात कही थी.

बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ''अमित शाह आकर तेलंगाना में बोले कि हैदराबाद को मजलिस से मुक्त करूंगा. कौन सा मुक्त करेंगे आप? कहां से मुक्त करेंगे आप? ... आप मजलिस मुक्त नहीं आप भारत से मुसलमानों को मुक्त करना चाहते हैं. भारत से मुसलमानों का अनाइअलेशन (सर्वनाश) करना चाहते हैं.''

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद तेलंगाना में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

क्या है तेलंगाना का समीकरण?

बता दें कि तेलंगाना की 119 सीटों वाली विधानसभा में केसीआर की पार्टी टीआरएस के 90 विधायक हैं. बीजेपी को केवल 5 विधायकों से संतोष करना पड़ा था. जबकि कांग्रेस को 13, टीडीपी को 3, सीपीआई को एक सीट मिली थी. वहीं, ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 विधायक हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2DuBWS7
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना