मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

BJP विधायक बोले- अवैध गाड़ियां चलवाओ, मैं करूंगा बचाव






राजस्थान में अलवर जिले के किशनगढ़ बास से भाजपा विधायक और विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार रामहेत यादव को एक बयान के लिए चुनाव आयोग ने नोटिस थमा दिया है. वहीं, मतदाताओं को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर उन्हें संरक्षण देने की बात करने पर कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया जा चुका है.

बीजेपी की तरफ से किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे रामहेत यादव का एक वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान वायरल हुआ था जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जितने अवैध वाहन हैं, ट्रैक्टर ट्रोले हैं, सब चलाओ. मैं बचाव करता हूं और मेरी सरकार बचाएगी. बीजेपी बचाव करती है.

यही नहीं, इस वीडियो में वो ये कहते भी नजर आए कि जो अवैध खनन चल रहा है, हम सत्ता में आने पर उसका भी बचाव करेंगे. इस वीडियो के आधार पर रामहेत यादव के खिलाफ किशनगढ़ बास रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने आईपीसी की धारा 171 के बिंदू बी, सी व ई का उल्लंघन मानते हुए मुकदमा दर्ज करवाने के लिए इस्तगासा पेश किया है. चुनाव आयोग के पास शिकायत पहुंचने पर आयोग ने भी वीडियो की जांच के बाद नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

वीडियो में किशनगढ़ बास से भाजपा प्रत्यासी मतदाताओं से कहत रहे हैं कि ‘अरे ये थारे ट्रेक्टर-ट्रोले हैं न जो भर-भर के जा रहे हैं. ये सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर है कि ये नहीं चल सकते. ये रामहेत यादव की सरकार है, रामहेत यादव एमएलए है इसलिए चल रहे हैं, तुमको ख्याल रखना है.’

  

from hindi news https://ift.tt/2BvR3IR
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना