मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

टिकट कटते ही ज्ञानदेव का BJP से मोहभंग, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव





राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने जयपुर के सांगानेर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया है. अलवर के रामगढ़ से दो बार विधायक रहे आहूजा बीजेपी के खिलाफ हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे.

BJP ने काटा टिकट

बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा अकसर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं और उन्हें संघ का करीबी भी माना जाता रहा है. लेकिन पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया है. बता दें कि बीजेपी की जारी उम्मीदवारों की तीनों लिस्ट में आहूजा का नाम शामिल नहीं रहा है.

मुकाबला हो सकता है दिलचस्प

आहूजा के सांगानेर से निर्दलीय चुनाव लड़ने पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है. कांग्रेस ने यहां से युवा उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, भाजपा से इस्तीफा देकर भारतवाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी पहले से ही चुनाव लड़ते रहे हैं.

बयानों की वजह से रहते हैं चर्चा में

ज्ञानदेव आहूजा ने 2016 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रोज 3000 कंडोम मिलने का दावा किया था. आहूजा ने तब कहा था कि जेएनयू में रोजाना 50 हजार हड्डी के टुकड़े, 3 हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम और 500 इस्तेमाल किए हुए अबॉर्शन इंजेक्शन मिलते हैं. उन्होंने जेएनयू में हर रोज 10 हजार सिगरेट के बट मिलने और छात्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 'नेकेड डांस' करने का भी आरोप लगाया था.  इसके अलावा आहूजा ने मॉब लिंचिंग और लव जिहाद के मसले पर भी कई विवादित बयान दिए हैं.

  

from hindi news https://ift.tt/2KcYvv9
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना