मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

नीदरलैंड के पुल की तस्वीर को AAP ने बताया सिग्नेचर ब्रिज!










दिल्ली में आज सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन होना है. पिछले कई दिनों से ये ब्रिज सुर्खियों में है. दिल्लीवासियों को भी इस ब्रिज के खुलने का बेसब्री से इंतजार है. आम आदमी पार्टी ने इस ब्रिज पर ट्वीट करते हुए एक ऐसी गलती कर दी, जिससे वे ट्रोल हो गई है. दरअसल अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अपने इस काम का बखान करने के लिए ब्रिज की कई तस्वीरें ट्वीट कीं. इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर नीदरलैंड में मौजूद ब्रिज की है.

आप की इस गलती को बीजेपी ने पकड़ लिया. दिल्ली BJP के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमला बोला.

बग्गा ने लिखा है, "अरविंद  केजरीवाल साहब विकास कर लिया होता तो नीदरलैंड के इरास्मस ब्रिज की फोटो चुराने की जरूरत नही पड़ती.  ये रहा उसका लिंक जहां से आपने तस्वीर चुराई. खैर चोरी/घोटाला तो आपकी फितरत में है." इसी के साथ उस यूट्यूब लिंक (youtu.be/_IzD8ktVq18 ) भी डाला गया है जहां से ये तस्वीर दी गई है.

"Delhi !

Here is your pride ..The Signature Bridge . Ready to welcome you tomorrow for Inauguration Ceremony.. 4PM onwards.. Sunday, 4th Nov."- @msisodiapic.twitter.com/agEuZhrjib

सिग्नेचर ब्रिज की तस्वीर दी गई है वो भी असली तस्वीर से अलग



(ये है सिग्नेचर ब्रिज की तस्वीर)

बहरहाल दूसरी तरफ़ से बग्गा ने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने आज हर प्रमुख हर अखबार में पूरे पेज का भी विज्ञापन दिया है और वहां पर जो सिग्नेचर ब्रिज की तस्वीर दी गई है वो भी असली तस्वीर से अलग है.

कपिल मिश्रा ने भी बोला हमला

आम आदमी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने भी सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कार्यकाल में काम कराने का दावा पेश किया. कपिल ने कहा जब तक मंत्री थे 98 प्रतिशत काम पूरा करा लिया गया था और उसके बाद मनीष सिसोदिया ने महज़ दो फ़ीसदी काम पूरा कराने में दो साल लगा दिए.

  

from hindi news https://ift.tt/2PFwjGr
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना