मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

अमृतसर हमले पर अनिल विज बोले- AAP नेताओं का PAK से लिंक, हो जांच





पंजाब के अमृतसर में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है. आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फुल्का के बयान की हर कोई निंदा कर रहा है, अब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की जा रही है.

हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने सोमवार सुबह ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जानी चाहिए, उनके पाकिस्तानी समर्थन वाले बयान से ऐसा लगता है कि उनके लिंक वहां बैठे आतंकी से हो सकते हैं.

अनिल विज ने लिखा कि इन लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए और अब सेना प्रमुख को लेकर इस तरह का बयान देना काफी शर्मनाक है.



क्या था फुल्का का बयान?

पंजाब के आम आदमी पार्टी के विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे एचएस फुल्का ने विवादित बयान दिया. उन्होंने अमृतसर में निरंकारी समागम में हुए आतंकी हमले के लिए सेनाध्यक्ष बिपिन रावत को जिम्मेदार बता दिया है.

उन्होंने कहा, '' सेनाध्यक्ष बिपिन रावत पंजाब में आकर बोल गए थे कि राज्य पर आतंकी हमले का खतरा है.  हो सकता है कि उन्होंने ही अपने लोगों से ब्लास्ट करवाया हो ताकि उनका बयान गलत साबित ना हो.''

हालांकि, बयान पर बवाल के बाद एचएस फुल्का ने सफाई भी दी. उन्होंने बाद में कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा कि मेरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था, ना कि सेना प्रमुख के खिलाफ था.

  

from hindi news https://ift.tt/2KfhogN
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना