रायला 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें " सन्देश पर 5 मिनट में 500 बच्चों की बनी मानव श्रृंखला दिया 7 दिसम्बर को मतदान करने का सन्देश
रायला विद्यार्थियों ने बनाया मतदान करने शानदार मानव श्रंखला ।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से एवं मतदान दिवस दिनांक 7 दिसंबर 2018 को अधिकाधिक मतदान हो इसके लिए खूबसूरत पेटर्न बनाया ।
स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत क्षैत्र के मतदान प्रतिशत को बढाने के लिये रा0उ0मा0वि0 रायला के खैल मैदान पर " 7 दिसम्बर मतदान अवश्य करें " सन्देश पर विद्यालय के बच्चो से मानव श्रृंखला बनवाई । श्रृंखला बनाने में बच्चों ने उत्साह दिखाया तथा अनुशासन का परिचय देते हुये मात्र 5 मिनट में वे मानव श्रृंखला का भाग बने ।
प्रधानाचार्य राजेंद्र गग्गड़ ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत लगभग 500 विद्यार्थियों ने विद्यालय मैदान पर व्यवस्थित रूप से बैठकर मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु पैटर्न बनाया जिसकी बूथ अवलोकन करने आये अधिकारियों ने भी प्रशंसा की।
