मांडल न्यूज़ में समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करे 8875765554 E-Mail ID - Mandalnews2018@gmail.com

राजस्थान विधानसभा चुनाव : भाजपा के 31 उम्मीदवारों की सामने आई दूसरी लिस्ट





 राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी की ओर से बुधवार शाम को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। इस सूची में 31 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इस सूची में कई वर्तमान विधायकों के टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को ही 131 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए पहली सूची जारी की थी।

इस लिस्ट में बीजेपी में एक दिन पहले शामिल हुए अभिनेष महर्षि को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। जबकि यहां से वर्तमान विधायक और राजस्थान देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा का टिकट काट दिया गया है। इसी के साथ रामगंज मंडी से चंद्रकांता मेघवाल का टिकट काटकर केशोरायपाटन शिफ्ट किया गया है। हाल ही बीजेपी में शामिल हुए अशोक शर्मा को राजाखेड़ा से टिकट दिया गया है।

दूसरी सूची में श्री गंगानगर- विनीता आहूजा, अनूपगढ़ (एस. सी)- संतोष बावरी, संगरिया- गुरदीप सिंह शाहपीणी, बीकानेर पश्चिम-गोपाल जोशी, श्रीडूंगरगढ़- ताराचंद सारस्वत, नोखा- बिहारीलाल बिश्नोई, रतनगढ़- अभिनेषथ महर्षि, सीकर रतन जलधारी, दूदू- डॉ प्रेमचंद बैरवा, झोटवाड़ा- राजपाल सिंह शेखावत, मालवीय नगर- कालीचरण सर्राफ, बगरू (एस.सी)- कैलाश वर्मा, बस्सी (एस.टी)- कन्हैयालाल मीणा, चाकसू (एस.सी)- रामोतार बैरवा, रामगढ़- सुखवंद सिंह, कठूमर- बाबूलाल मैनेजर, बसेड़ी (एससी)- छितरिया जाटव, राजाखेड़ा- अशोक शर्मा, हिण्डौन (एससी)- मंजू खैरवाल, सिकराय (एससी)- विक्रम बंसीवाल, जैसलमेर- सांगसिंह भाटी, पोकरण- प्रताप पुरी, शिव- खुमाण सिंह, चौहटन- आदूराम मेघवाल, गढ़ी (एसटी)- कैलाश मीणा, बांसवाड़ा (एसटी)- अखडू महिरा, कपासन- अर्जुन जीनगर, नाथद्वारा- महेश प्रताप सिंह, जहाजपुर- गोपीचंद्र मीणा, केशवराय पाटन- चन्द्रकांता मेघवाल तथा डग- कालूलाल मेघवाल को टिकट दिया है।



from hindi news https://ift.tt/2Px6kSs
via IFTTT

Popular posts from this blog

60 के हुए परमीत सेठी:बोल्ड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी करवाने के खिलाफ थे परमीत सेठी के माता-पिता, सीक्रेट वेडिंग के बाद 4 सालों तक दुनिया से छिपाए रखी थी शादी

जयपुर में बॉलीवुड एक्ट्रेस का टॉपलेस फोटोशूट:ईशा गुप्ता का सिर्फ जींस पहने बोल्ड पोज देख एक यूजर बोला- फोटो किसने खींचा?, दूसरे ने पूछा- पास का घर किराए पर मिलेगा क्या

कई गरबा सॉन्ग बनते हैं, पर सब नहीं चलते:तापसी पन्नू के ‘घनी कूल छोरी’ को एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले, पर अब तक गरबा ग्राउंड में नहीं बजा गाना