सवा लाख दीपक से जगमगाया गोविन्द सरोवर, 251 गावों की पहुंची प्रभातफेरियां
भीलवाड़ा,। जिले के माण्डल उपखण्ड स्थित डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को गोविन्द सरोवर तट पर सवा लाख दीपको से भव्य दीपदान किया गया। इसके बाद ठाकुर जी को लगने वाले छप्पनभोग की झाँकी की महाआरती के बाद विधिवत पूर्णाहुति हुई। यहां महिने भर से रामधुनि का आयोजन किया गया। आज पूर्णाहुति के मौके पर 251 गावों से हरिबोल प्रभातफेरियों का सम्मेलन भी हुआ। डांग के हनुमान मंदिर घोड़ास के ब्रम्हलीन महंत गोविंददासजी महाराज की स्मृति में निर्मित गोविंद सरोवर के किनारे पर प्रतिवर्ष सवा लाख दीपो से दीपदान का आयोजन किया जाता रहा है। डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास व चारभुजा चम्पाबाग करेड़ा के महंत सरजुदासजी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को हजारों की तादाद में भक्त दिन भर यहां जमे रहे। दिन भर भक्तों का रेला चलता रहा। यहां आयोजित होने वाले छठे कार्तिक महोत्सव को बड़े ही धूमधाम व भक्ति भरे माहौल के साथ पूरे कार्तिर्क मास में मनाया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में कार्तिक मास के आरंभ होने के साथ ही गोविन्द सरोवर किनारे बनी 11 कुटियाओं में अखंड राम नाम जप का आयोजन 11 गांवों से आये भक्तो द्वारा नियमित किया जा रहा था, की पूर्णाहुति की गई। समाधिस्थल पर एक माह से चल रहे अखंड रामायण पाठ की सांयकाल महाआरती के साथ ही विधिवत पूर्णाहुति की गई। महाआरती के दौरान गोविंद सरोवर पर सवा लाख दीपों के प्रज्ज्वलित होने के समय का दृश्य देखकर हर कोई हरिद्वार का स्मरण कर रहा था। कार्तिक पुर्णिमा पर 251 गांवो की प्रभात फेरिया घोड़ास हरिबोल कीर्तन करने पहुंची। जिसमे शुक्रवार को सुबह 8 बजे से पांच जिलो उदयपुर, राजसमन्द, चित्तौड़गढ़, अजमेर व भीलवाड़ा जिले के लगभग 251 गाँवों की प्रभातफेरियो घोड़ास पहुँची। जिसमें हाथी, घोड़ो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैण्डबाजो व ढोलक ताल मजीरो की धुन पर डाँग का हनुमान मंदिर से लेकर घोड़ास गाँव के बीच भक्तजन रामधुनी व हरिबोल प्रभातफेरी करते हुए सुबह से सांम तक घोड़ास नगरी को भक्तिमय बनाये हुए थे। प्रभातफेरियों के इस महासंगम को देखने बागोर, माण्डल, करेड़ा, कारोई व भीलवाड़ा सहित आस पास के कई गाँवों से भी सैकड़ो की तादाद में भक्तजन घोड़ास पहुंचे